जौनपुर – कलेक्ट्रेट बार मे दिल का दौरा पड़ने से अधिवक्ता की मौत, साथियो में शोक की लहर

“कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता ओमकार नाथ गिरि का शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बार में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । यह खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी”
जौनपुर 31 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गांधी तिराहा के पास के निवासी ओमकार नाथ गिरि लगभग 65 वर्ष कलेक्ट्रेट में वकालत करते थे ।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनके सीने में दर्द उठा, साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें जेसीज चौराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह मनहूस खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पार्थिव शरीर निज आवास टी बी अस्पताल रोड जौनपुर पर रखा गया है।











