जौनपुर : आप सांसद ने संजय सिंह ने शुरु किया स्कूल बचाओ अभियान
“आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जाैनपुर में योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में स्कूल से ज्यादा शराब के ठेके खोले जा रहे हैं”
जौनपुर 09 / 07 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। इस आदेश से उस जिले के बच्चे रो रहे हैं, उनके माता-पिता चिंतित हैं। दूसरी तरफ, यूपी में 27308 नई मधुशालाएं खुली हैं और 27000 पाठशालाएं बंद हो रही हैं, जहां गरीब के बच्चों को शिक्षा मिलती है।
बुधवार को जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय, मीरगंज खास में कही। उन्होंने कहा कि हमें मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। मैं बच्चों की इस अपील को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। सांसद ने स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पूरे यूपी में जिन जिन गांवों में स्कूल बंद हुए हैं, वहां आम आदमी पार्टी जाएगी। प्रभावित बच्चों से बात करेगी। उनके अभिभावकों से बात करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगी।











