“मछलीशहर से मीरगंज को सीधा जोड़ने वाली बंधवा-भटहर मार्ग की 98 लाख से मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 98 लाख जारी कर दिया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था तय की गई”
जौनपुर से संतोष सेठ की रिपोर्ट
बंधवा बाजार से भटहर जाने वाली पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण 6 साल पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था। सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे होने के कारण राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। इसके मरम्मत के लिए शासन की ओर से 98 लाख जारी कर दिया गया है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बंधवा बाजार, रामगढ़ बरावा, जगदीशपुर, माधोपुर रामपुर खुर्द, सराय देवा, सवैया, अगहुआ, भटहर, मीरपुर, रामपुर चौथार, अलापुर, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमाई, मीरपुर, मीरगंज करियांव, जरौना गांव तक लोगों के आवागमन होता है।
इस मार्ग का कायाकल्प होने से इन गांवों समेत अन्य जगहों पर जाने वाले करीब 30 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…