Breaking News

सिरमौर : आल्पस कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में आग से करोड़ों का नुकसान

“दवा उद्योग आल्पस कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से छह से सात करोड़ रूपये का नुकसान होने का अनुमान है” 

सिरमौर 09 / 06 / 2025 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की दवा निर्माता कंपनी एलप्स कम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में सोमवार को आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

दमकल विभाग की टीम ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कालाअंब दमकल चौकी को इसकी सूचना दी गई। चौकी से टेंडर रवाना किया गया। गोदाम में रखी पैकिंग सामग्री और कच्चे माल ने तेजी से आग पकड़ ली।

मौके की गंभीरता को देखते हुए नाहन अग्निशमन केंद्र से भी फायर टेंडर मंगवाया गया। इसी बीच कंपनी के मालिक एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंगला भी मौके पर पहुंचे। आग के विकराल रूप लेने पर हरियाणा के नारायणगढ़ (अंबाला) से दो फायर टेंडर बुलाए गए।

10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संजय सिंगला ने बताया कि गोदाम में कच्चे माल के भंडार के साथ-साथ 10 टन शुगर, गत्ते के डिब्बे, दवाओं के लिए प्रयोग होने वाला पैकिंग मैटीरियल और दवा की खाली बोतलें जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

कालाअंब के दमकल चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। करोड़ों की संपत्ति को बचा लिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

11 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

16 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

16 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

16 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

16 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

16 hours ago