“चंदवक थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम चंदवक घाट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मामूली विवाद के दौरान पिता ने पड़ोसी पर लाइसेंसी बंदूक तान दी। रोक रहे 17 वर्षीय बेटे को गोली लग गई। देर रात उसकी माैत हो गई”
जौनपुर 11 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घटना चंदवक घाट निवासी देवीदीन नाविक के घर की है। जिनका पड़ोसियों से पुराने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि देवी दिन ने गुस्से में आकर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक निकाल ली। पड़ोसियों पर तान दी। देवीदीन के दोनों बेटे राहुल और ओम प्रसाद उसे रोकने को दौड़े।
17 वर्षीय बेटा ओमप्रसाद पिता को रोकने के लिए बीच में आ गया और गोली न चलाने की विनती करने लगा। इसी धक्का-मुक्की में असलहे से अचानक गोली चल गई, जो सीधे ओमप्रसाद के पेट मे जा लगी। गोली लगते ही घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद घबराकर पड़ोसी मौके से फरार हो गए।
चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से देवीदीन को लाइसेंसी असलहे सहित हिरासत में ले लिया गया है। घायल ओमप्रसाद को तत्काल सीएचसी डोभी ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बेटे साथ उसके पिता देवीदीन भी ट्राॅमा सेंटर गए।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…