जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह आज

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आज सोमवार को 29 वां दीक्षांत समारोह होगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक दिया जाएगा”

जौनपुर 06 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

कार्यक्रम में 445 शोधार्थियों को पीएचडी और दो को डीलिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रेसीडेंट डिवाइस एंड सेल्स सुनील दत्त होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी रहेंगी।

कुलसचिव केश लाल ने बताया कि समारोह विश्वविद्यालय के अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में 10 बजे से शुरू होगा। सुबह 10.05 बजे कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति के साथ संगोष्ठी भवन पहुंचेंगे।
दीक्षांत समारोह में कुलपति दीक्षोपदेश देंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा क्लिक करके डिजीलॉकर में उपाधियों एवं अंकपत्रों काे अपलोड किया जाएगा। इसके बाद मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।
इस बार दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता के विजेता पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफरपुर जौनपुर के कक्षा आठ के छात्र अर्जुन का दहेज प्रथा पर भाषण होगा।
मुख्य अतिथि श्री सुनील दत्त को कुलाधिपति द्वारा डीएस.सी. की मानद उपाधि दी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव व आंगनबाड़ी केंद्रों की आपसी प्रतियोगिता व खेलों में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। कुलाधिपति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य किट देंगी। राजभवन की ओर से प्राप्त पुस्तकें प्राथमिक शिक्षकों को दी जाएंगी।
गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों को कराया गया पूर्वाभ्यास
इससे पहले अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में रविवार को 29 वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की भूमिका में व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग की शिक्षक डॉ.अन्नू त्यागी तो मुख्य अतिथि की भूमिका में प्रो.अजय प्रताप सिंह रहे।
विशिष्ट अतिथि की भूमिका में प्रोफेसर सौरभ पाल व डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव रहीं। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों को पूर्वाभ्यास कराया।
उपाधि धारकों को दीक्षांत समारोह से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व कुलसचिव केशलाल ने किया। इसमें विद्या परिषद और कार्य परिषद जैसे विधायी समिति के सदस्य शामिल हुए।
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने राजभवन से पहुंचे राज्यपाल के फ्लीट वाहनों के साथ एकलव्य स्टेडियम से लेकर संगोष्ठी भवन तक पूर्वाभ्यास किया। साथ ही कुलाधिपति आवास पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

4 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

9 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

9 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

9 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

9 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

10 hours ago