JAUNPUR

जौनपुर: 17 के किशोर ने 20 की युवती को दिया धोखा, परिजनों का चक्काजाम

जौनपुर में प्रेम और धोखा: 17 के किशोर ने 20 की युवती से रचाई शादी, बीच मझधार छोड़ा, सड़क पर उतरा गुस्सा

जौनपुर : द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

नेवढ़िया थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग और धोखे का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक 17 वर्षीय किशोर ने दूसरे समुदाय की 20 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर पहले मंदिर में शादी रचाई और फिर उसे उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया।

इस घटना से आक्रोशित युवती के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर भीषण चक्काजाम कर दिया।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

अयोध्या में शादी, मुंबई में रहे साथ

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित तहरीर में बताया कि गत 14 मार्च को गांव का ही रहने वाला किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अयोध्या ले गया था।

वहां एक मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों मुंबई चले गए, जहां वे पति-पत्नी की तरह एक साथ रहे।

युवती का आरोप है कि 22 मार्च को किशोर अपने मामा के साथ वापस लौटा और उसे जबरन उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग गया।

परिजनों का हंगामा और पुलिस का एक्शन

इस धोखे और अपमान से नाराज युवती के परिजन रविवार दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतर आए।

उन्होंने बाबतपुर-जमालापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि किशोर के साथ युवती की दोबारा आधिकारिक रूप से शादी कराई जाए।

इस दौरान परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस के साथ-साथ सर्किल के कई अन्य थानों की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया।

हल्का बल प्रयोग कर चक्काजाम को समाप्त कराया गया और विरोध कर रहे 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

नेवढि़या थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश यादव ने स्पष्ट किया है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago