जौनपुर : प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आए 11 लोग झुलसे

“जौनपुर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 11 श्रद्धालु झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई” 

जौनपुर 03 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवां गांव में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर जा रही थी, तभी अचानक करंट फैलने से अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए,आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए चार लोगों को जिला अस्पताल व सात लोगों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया की घनघनवां गांव के समीप प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान रीना (33), अमरजीत (30) और सुमित्रा (40),  रामबजन (45) दुर्गा प्रतिमा के पास मौजूद थे। अचानक ट्रैक्टर में करंट उतरने के चलते चारों लोग जोरदार झटके से गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए। 

इसी दौरान बगल में मौजूद अवधराज (45), मोनू सोनकर (29), अनील (34), सुखमनी (45), आरती बिन्द (42), अमरावती (52), ललिता(35) भी झुलस गए।

जब ग्रामीणों की नजर उन पर गई तो लोगों ने आनन-फानन सभी को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए चार लोगों को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अन्य का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टिगत जांच में यह पता चला है कि संभवत: जनरेटर का करंट उतरने के चलते हादसा हुआ है। पास से हाईटेंशन तार भी गुजरा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

4 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

5 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

5 hours ago