“जौनपुर के शाहगंज नगर के मिल्तनगर मोहल्ले में एक 10 वर्षीय बच्चे को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है”
शाहगंज 22 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दरअसल यह घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उसरहटा गांव निवासी अबुसाद के पोते अयान (10) पुत्र अफजल अपने ननिहाल मिल्लत नगर आया था। शुक्रवार को वह मामा अतिकुर्रहमान के साथ मोहल्ले के ही फैजान के घर गया था।
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अरंद गांव निवासी आदिल अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान मामूली कहासुनी के बाद लोगों के उकसाने पर आदिल ने अयान को असलहे से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अरंद निवासी आदिल, मिल्लत नगर निवासी फैजान समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…
उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…
यूपी के 4 टुकड़े और पूर्वांचल का पहला CM राजभर? ओम प्रकाश राजभर के बयान…
पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी 2500 करोड़ की 'यूपी-एज' (UP-AGE) परियोजना: विश्व बैंक के साथ योगी…
ईरान का बड़ा कूटनीतिक दांव: अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खोलेंगे 'होर्मुज जलडमरूमध्य',…
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…