Breaking News

जम्मू/कश्मीर – गांदरबल आतंकी हमले में मृतकों की हुई पहचान

“जम्मू-कश्मीर के गांदरबल आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान कर ली गई है। आतंकी हमले में कुल 7 लोगों की जान गई है। इसमें से 6 मजदूर और मृतकों में एक डॉक्टर भी शामिल है”

जम्मू/कश्मीर 21 / 10 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार रात बड़ा आतंकी हमला हो गया। आतंकियों ने एक डॉक्टर समेत 6 प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गई है।

डॉक्टर की पहचान बडगाम के शहनवाज अहमद के तौर पर हुई है। अन्य 6 मृतकों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के गुरमीत सिंह, बिहार के रहने वाले अनिल कुमार शुक्ला और फहीम नजीर, कठुआ के रहने वाले शशि अब्रोल, बिहार के मोहम्मद हनीफ और कलीम के रूप में की गई है।

निर्माणाधीन सुरंग में काम कर रहे थे मजदूर

आतंकियों ने ये हमला रविवार रात एक निर्माणाधीन सुरंग के पास किया था। ये निर्माणाधीन सुरंग जेड मोड़ के नाम से जानी जाती है। बताया जाता है कि यहां काम करने वाले मजदूर रात में खाना खा रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों की बौछार कर दी।

एक आतंकी मारा गया

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली। भारतीय सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी के पास हथियारों का जखीरा बरामद है। घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का संयुक्त सर्च अभियान अभी भी चलाया जा रहा है। 

पाक आतंकियों ने घाटी को फिर किया अशांत

गांदरबल आतंकी हमले पर बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा, ‘कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीर घाटी को अशांत कर दिया है।

रात के अंधेरे में छिपकर इन निर्दयी पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सुरंग के काम में लगे मजदूरों पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में कई मजदूरों और कारीगरों की जान चली गई। यह बहुत दुखद, बहुत हृदय विदारक घटना है।’

आतंकियों की हर साजिश को करेंगे नाकाम- रैना

इसके साथ ही बीजेपी नेता रैना ने कहा, ‘हमने पहले भी पाकिस्तान की हर कोशिश और आतंकवादियों की हर कोशिश को नाकाम किया है। भविष्य में भी हम मिलकर पाकिस्तान और आतंकवादियों की हर साजिश और कोशिश को नाकाम करेंगे।’

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago