Breaking News

दिल्ली – रोहिणी धमाके में एक्सप्लोसिव का हुआ था इस्तेमाल, जांच जारी

“दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को जोरदार धमाका हुआ था। इसकी जांच की जा रही है। इस केस के एफआईआर में खुलासा हुआ है कि इसमें एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ था”

नई दिल्ली – 21 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के रोहिनी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर तेज धमाका हुआ था जिसके बाद धुएं का बड़ा गुबार देखा गया था। इस धमाके की गहन जांच की जा रही है।

इस ब्लास्ट केस की एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि इसमें विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। एफआईआर के मुताबिक ये धमाका इतना जोरदार था कि इससे CRPF स्कूल की दीवार में बड़ा सा छेद हो गया था।

इसके साथ ही धमाके की साइट पर काफी मात्रा में सफेद पावडर बिखरा हुआ मिला था। इस पूरे घटना की जानकारी गृह मंत्रालय को दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया था कि धमाके के बाद सफेद धुंए का गुबार निकला था और धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि स्कूल के अपोजिट साइड की दुकानों के विंडो ग्लास और साइनबोर्ड डैमेज हो गए थे।

पुलिस को PCR कॉल करने वाले शख्स से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है। कॉलर ने बताया कि वो घर में सो रहा था जब जोरदार धमाके की आवाज उसने सुनी और पुलिस को कॉल किया था।

किस तरह की एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल, हो रही जांच

हालांकि अब तक ये पता नीहीं चल पाया है कि किस तरह के एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ था। बता दें कि धमाका रविवार की सुबह लगभग 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। इसके बाद अफरातफरी मच गई थी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी गई थी। हर एंगल से इस धमाके की जांच की जा रही है और इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये किसी बड़ी साजिश के तहत किया गया है।

एहतियातन दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बड़ी दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

9 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

21 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 day ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 day ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 day ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago