ईरान संकट: जौनपुर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित, हेल्पलाइन नंबर 9454417117 जारी
“ईरान संकट के बीच जौनपुर प्रशासन अलर्ट: विदेश में फंसे नागरिकों के लिए बना इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, हेल्पलाइन नंबर जारी “
जौनपुर : द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
ईरान और मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए जौनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
जनपद के जो भी नागरिक इस समय विदेशों में फंसे हुए हैं या जिन पर संभावित खतरे की आशंका मंडरा रही है, उनकी सुरक्षा और उनके परिजनों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं।
परिजनों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक ‘इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ (Emergency Operation Center) स्थापित किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर 9454417117 किया गया सक्रिय
जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, संकट की इस घड़ी में समन्वय स्थापित करने के लिए एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है।
हेल्पलाइन नंबर: 9454417117
क्या करें परिजन: इस नंबर पर संपर्क करके परिजन अपने संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी, उनकी वर्तमान लोकेशन और अन्य आवश्यक विवरण साझा कर सकते हैं।
प्रशासन की कार्रवाई: प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रशासन शासन स्तर पर समन्वय स्थापित करेगा और विदेश में फंसे नागरिकों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगा।
24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम: एडीएम परमानंद झा
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने इस व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि:
अफवाहों से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से एक विशेष अपील भी की है:
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…