इंदौर : नशे में धुत्त ड्राइवर ने 18 लोगों को रौंद डाला, 3 की मौत

“मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी”

इंदौर 16 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इंदौर जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के समीप सोमवार को एक ट्रक चालक तेज गति से बड़ा गणपति की ओर बढ़ रहा था। ट्रक चालक इतना अधिक नशे में था, कि उसने कई किलोमीटर तक दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को कुचल डाला।

लगभग एक किलोमीटर तक ट्रक तेज गति से बड़ा गणपति जा पहुंचा। जहां ट्रक की केबिन में आग भी लग गई, आग लगने के बाद राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की।

ट्रक की चपेट में एक दो पहिया वाहन चालक भी आ गया जिसे राहगीर निकालते हुए भी दिखाई दिए। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की आग को बुझाया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं। वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

ट्रक मालिक अभी कौन है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और ट्रक की भी पड़ताल की जा रही है कि उसमें ऐसा क्या सामान था कि जिससे वह इतनी तेज गति से लेकर भागा जा रहा था।

घटना के बाद इलाके में पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया था। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर पूछताछ की और बाधित ट्रैफिक को भी खुलवाया गया है।

डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी ज़ोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया, “चालक नशे में था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई और घिसटती चली गई। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, नौ लोग घायल हैं, जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बाइक के ट्रक के नीचे आने के बाद ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है…”

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 hour ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

2 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

7 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

7 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

7 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

9 hours ago