“कनाडा में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय पीड़िता एक बस स्टॉप पर खड़े होकर काम पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसे गोली लगी। पुलिस का कहना है कि बस स्टॉप के नजदीक ही एक कार से गोली चलाई गई। दरअसल दो कार सवारों ने एक दूसरे पर गोली चलाई थी। इसी गोलीबारी की चपेट में भारतीय छात्रा आ गई, जिससे उसकी जान चली गई”
ओंटारियो 19 / 04 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
मृतक भारतीय छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है, जो कनाडा के ओंटारियो के हेमिल्टन स्थित मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘हम भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से दुखी हैं।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह बेगुनाह पीड़ित थी, जो बस स्टॉप पर हुई गोलीबारी के बीच फंस गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हम पीड़िता के परिवार के संपर्क में हैं और सभी जरूरी मदद कर रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।’
दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…
अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…
'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…
"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…
'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…