मुस्तफाबाद : भरभराकर गिरी बिल्डिंग, हादसे में चार लोगों की मौत

“दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित दयालपुर इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई। जब वहां एक छह मंजिला इमारत देखते-देखते ही जमींदोज हो गई। हादसे की सूचना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच में दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कई लोगों फंसे हुए हैं”

मुस्तफाबाद 19 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे शक्ति विहार की गली नंबर 1 में एक इमारत के ढहने की सूचना पुलिस स्टेशन दयालपुर को मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तहसीन पुत्र यासीन की चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें कथित तौर पर 22 लोग फंसे हुए थे।

एनडीआरएफ, डीएफएस और एम्बुलेंस सेवाओं को तुरंत बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 14 लोगों को बचाकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना भी मिली। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मिलकर काम कर रही है।

मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने कहा, “इमारत रात करीब 2.30-3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।”

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

3 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

3 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

3 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

4 hours ago