भारतीय रेलवे : 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम होंगे लागू 

“अगर आप ट्रेन का सफर करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है”
 
नई दिल्ली 14 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि फर्जी बुकिंग और एजेंट्स की धांधली पर लगाम लगाई जा सके और आम लोगों को इसका फायदा मिल सके।
 
रेलवे ने क्या बदलाव किये हैं और यह कब से लागू होंगे आइए इस पर भी नजर डालते हैं।
 
  • 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी होगा (यानी) अब केवल वे ही लोग तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे, जिन्होंने IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक कर रखा हो।
  • इसके अलावा 15 जुलाई से बुकिंग के समय OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।
  • OTP आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा।
  • बिना OTP के टिकट बुकिंग पूरी नहीं हो सकेगी। 
  • अब रेल टिकट एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
  • एजेंट अब AC के लिए 10:30 बजे और Sleeper के लिए 11:30 बजे के बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे।
 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन बदलावों का मकसद रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाना और आम लोगों को फायदा देना है। रेलवे की टिकट बुकिंग व्यवस्था में नए नियम के लिये रेल यात्रियों ने पीएम मोदी और सरकार की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
 
अगर आप भी ट्रेनों में तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो तुरंत अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक कर लें और OTP वेरिफिकेशन प्रोसेस भी पूरी कर लें। क्योंकि 1 जुलाई के बाद बिना आधार लिंक और 15 जुलाई के बाद OTP वेरिफिकेशन के बिना टिकट बुकिंग मुमकिन नहीं होगी।