Breaking News

भारत ने पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया, S400 सिस्टम को बॉर्डर पर किया एक्टिव

“भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर दिया है। इस बीच भारत के पुलवामा के पंपोर में घुसने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी फाइटर जेट को भारतीय सेना ने मार गिराया है”

नई दिल्ली 07 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर दिया है। इस बीच भारत के पुलवामा के पंपोर में घुसने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी फाइटर जेट को भारतीय सेना ने मार गिराया है।पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के बाद, अब भारतीय वायुसेना ने एक्सरसाइज शुरू कर दिया है। इसी के साथ ही भारतीय सेना ने बॉर्डर पर एयर डिफेंस मिसाइल S400 सिस्टम को एक्टिव कर दिया है।

इन ठिकानों पर किया गया हमला

पाकिस्तान की सेना ने भी स्वीकार किया है कि भारत ने हमला किया है। 9 ठिकानों में लाहौर के मोहल्ला जोहर को निशाना बनाया गया। इसी जगह पर हाफिज सईद को छिपाया गया था। इसके अलावा कोटली, मुजफ्फराबाद और अहमद पुर पूर्वी बहावलपुर में सोभानुल्लाह मस्जिद पर भी अटैक किया गया है।

बताया जा रहा है कि मसूद अजहर का ठिकाना भी इसमें धवस्त हो गया है। इसके अलावा लश्कर के ठिकानों पर भी हमला किया गया है, जो मुरिदके में है। 9 ठिकानों में इस्लामाबाद, फैसलाबाद और सियालकोट भी शामिल है। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के ट्रेनिंग कैंप पर अटैक क‍िए हैं।

भारत की ओर से जारी की गई ये जानकारी

हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। इसके अलावा मंत्रालय के अनुसार, ये कदम पहलगाम में हुए “बर्बर” आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

7 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

7 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

7 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

7 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

7 hours ago