Breaking News

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता : चौथे दौर की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न

“भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चौथे दौर की वार्ता आज ऑकलैंड और रोटोरुआ में संपन्न हुई। दोनों पक्षों के बीच पांच दिनों तक रचनात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई”

नई दिल्ली 08 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री श्री टॉड मैक्ले ने इस दौर में हुई स्थिर प्रगति की सराहना की और एक आधुनिक, व्यापक और भविष्योन्मुखी एफटीए की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं के व्यापार, आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग और उत्पत्ति के नियमों सहित प्रमुख क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा की। इन चर्चाओं में आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने और एक पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने की साझा महत्वाकांक्षा परिलक्षित हुई जो लचीले, समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा दे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत वैश्विक समृद्धि और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं में योगदान देने वाली गहरी आर्थिक साझेदारियों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोनों मंत्रियों ने कहा कि प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से व्यापार प्रवाह में उल्लेखनीय वृद्धि, निवेश संबंधों में गहनता, आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता और दोनों देशों के व्यवसायों के लिए बेहतर पूर्वानुमान और बाज़ार पहुँच सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

जारी चर्चाएं प्रक्रिया में तेजी लाने तथा समझौते को शीघ्र, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभप्रद रूप से संपन्न करने की दिशा में काम करने के दोनों देशों के साझा संकल्प को प्रतिबिंबित करती हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूज़ीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो लगभग 49 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्शाती है।

प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और सेवाओं जैसे सेक्टरों में और अधिक संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद है, जिससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

दोनों पक्षों ने अंतर-सत्रीय कार्य के माध्यम से गति बनाए रखने तथा भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर शीघ्र सहमति की दिशा में आगे बढ़ने के साझा संकल्प के साथ सभी अध्यायों में विस्तृत चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

9 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

9 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

12 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

13 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

15 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

15 hours ago