Breaking News

जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

“केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं और अगर हम अपनी योजना और सोच पर कायम रहते हैं, तो ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे”

नई दिल्ली 25 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कुल मिलाकर वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। आज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं और अगर हम अपनी योजना और सोच पर कायम रहते हैं, तो ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।’’ आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयान पर एक सवाल का जवाब देते हुए, सुब्रह्मण्यम ने कहा, ‘‘टैरिफ रेट्स क्या होंगी, यह अनिश्चित है।

लेकिन जिस तरह चीजें बदल रहीं हैं, हम मैन्यूफैक्चरिंग के लिए सस्ती जगह होंगे।’’ ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले एपल आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग अमेरिका में ही होगी, न कि भारत में या कहीं और। नीति आयोग के सीईओ ने यह भी कहा कि संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने का दूसरा चरण तैयार किया जा रहा है और इसकी घोषणा अगस्त में की जाएगी।

6.8% रह सकती है जीडीपी ग्रोथ रेट

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में देश की GDP ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकती है। इसका मतलब है कि देश की इकोनॉमी इस दौरान तेजी से बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के पीछे खेती किसानी, होटल, ट्रांसपोर्ट और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स का मजबूत प्रदर्शन है।

केयरएज रेटिंग्स नाम की एक संस्था की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, गांवों में लोगों की खरीदारी बढ़ी है, जिससे खपत मजबूत हुई है। हालांकि, शहरी इलाकों में खरीदारी का रुझान मिला जुला रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को उतारा

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…

5 minutes ago

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…

13 minutes ago

स्पेशल कवरेज : MSME मंत्रालय ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयार

स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…

21 minutes ago

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सह्याद्री’ और ‘कुलिश’ पहुंचे फिलीपींस

भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…

29 minutes ago

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना

दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…

35 minutes ago

11वां आयुर्वेद दिवस: 89 लाख भारतीयों का संकल्प, 10 देशों में गूंज

11वें आयुर्वेद दिवस को लेकर देश में भारी उत्साह: 89 लाख नागरिकों ने लिया संकल्प,…

44 minutes ago