Categories: Business

राजखेल के नाम पर पत्नी से दोस्तों के सामने ही कपड़े उतारने की डिमांड… इस पायलट पति की करतूत सुन कांप जाएंगे

नई दिल्ली: ट्रूथ ओर डेयर… ये गेम शायद आपने भी खेला होगा। अगर नहीं खेला तो हम आपको बता देते हैं कि इसमें क्या होता है। कुछ दोस्त घेरा बनाकर बैठते हैं और फिर इनके बीच में एक खाली बोतल को लिटाकर घुमाया जाता है। अब जिस दोस्त की तरफ बोतल का मुंह आकर रुकता है, उसे दो विकल्प दिए जाते हैं। पहला ट्रूथ, यानी उसे किसी सवाल का एकदम सच जवाब देना होगा। और दूसरा डेयर, यानी कुछ ऐसा करके दिखाना होगा, जिसे करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। लेकिन, जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें एक पति ने इस गेम के नाम पर अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

इस कहानी की शुरुआत होती है उत्तराखंड के देहरादून से, जब अलीशा (बदला हुआ नाम) की मुलाकात अभय (बदला हुआ नाम) से हुई। वो साल 2011 था, जब एक सोशल इवेंट के दौरान अलीशा और अभय मिले और एक दूसरे को दिल दे बैठे। अलीशा विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी और अभय एक इंटरनेशनल एयरलाइन में पायलट था। दोनों के बीच अगले आठ सालों तक बातचीत और मुलाकातों का ये सिलसिला चलता रहा। 2019 में अभय और अलीशा ने शादी कर ली और दोनों कोलकाता आ गए। कुछ दिन यहां रहने के बाद ये दोनों मुंबई में शिफ्ट हो गए।

मुंबई में शुरू हुआ डर्टी गेम

मुंबई में अलीशा को फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट के तौर पर काम मिल गया। कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद चीजें बदलने लगीं। अभय अक्सर पार्टी के लिए अपने दोस्तों को घर बुलाता और इसके बाद ट्रूथ ओर डेयर गेम खेलता। इस गेम में अभय अपने दोस्तों के सामने ही अलीशा से अश्लील मांग पूरी करने के लिए कहता। दरअसल, गेम के दौरान जब बोतल का मुंह अलीशा की तरफ आकर रुकता, तो अभय डेयर के नाम पर उससे अपने दोस्तों के सामने ही कपड़े उतारने के लिए कहता।

कपड़े उतारने से मना करने पर मारपीट

शुरू में अलीशा को लगा कि उसका पति मजाक कर रहा है, लेकिन जब अभय ने जबरन उससे ऐसा करने को कहा, तो उसे असलियत का अंदाजा हुआ। अलीशा जब दोस्तों के सामने कपड़े उताारने से मना करती, तो अभय उसके साथ मारपीट करता। अपनी शादीशुदा जिंदगी में अलीशा पांच साल तक ये हैवानियत सहती रहती। उसने जब-जब मुंह खोला, उसे जुल्म सहने पड़े। हाल ही में जब दोनों गुजरात के खोराज में शिफ्ट हुए तो अलीशा ने तय किया कि अब वो खामोश नहीं रहेगी। अलीशा ने इस मामले को लेकर गुजरात की अडालज पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

अपनी शिकायत में अलीशा ने अभय केऊ पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर सख्त एक्शन लेगी। अडालज पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर केबी शंखला ने कहा कि उन्हें महिला की शिकायत मिली है। उसने 2019 के बाद से अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जल्द ही बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।

admin

Recent Posts

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

3 hours ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

3 hours ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

3 hours ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

3 hours ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

5 hours ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

5 hours ago