Breaking News

‘इस साहसिक फैसले को इतिहास याद रखेगा’ – इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

“ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों को तबाह करने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस हमले पर अमेरिका की तारीफ की है और कहा कि अमेरिका ने जो काम किया है वह धरती पर कोई दूसरा देश नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि इतिहास इसे याद रखेगा”

नई दिल्ली 22 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप की भी तारीफ की और कहा कि इतिहास ट्रंप को याद रखेगा कि कैसे उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक शासन का मुकाबला किया और दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों के निर्माण से ईरान को रोका। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने का आपका साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा। 

बता दें कि ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फान पर हवाई हमला किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि अमेरिका की सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर एक सफल हमले को अंजाम दिया है। 

ईरानी परमाणु एजेंसी ने हमले की पुष्टि की

ईरान की परमाणु एजेंसी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु केन्द्रों पर हमले हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले की घोषणा के बाद ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन ने अपने बयान में कहा कि दुश्मनों की बुरी साजिशों के बावजूद वह अपने हजारों क्रांतिकारी और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों से उठ खड़ा होगा।

शांति की राह पर आए ईरान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान को अब शांति का रास्ता अपनाना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो भविष्य में उसे और बड़े हमले झेलने होंगे। उन्होंने कहा कि ईरान को यह तय करना है कि उसे शांति चाहिए या त्रासदी।

उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला खामेनेई ने परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद कहा कि अमेरिका को इसका नतीजा भुगतना होगा। उस पर ऐसे हमले होंगे जो पहले कभी नहीं हुए।

Santosh SETH

Recent Posts

लद्दाख के 28 स्थानों का नामकरण: चीन को भारत ने दिया करारा जवाब

लद्दाख में 28 स्थानों का नया नामकरण: बौखलाए चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने दो…

11 hours ago

दिल्ली : बिजली सब्सिडी के लिए ‘आधार’ पहचान हुआ अनिवार्य

दिल्ली: बिजली सब्सिडी के लिए अब 'आधार' पहचान हुई अनिवार्य, बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट…

11 hours ago

भारतीय सेना : 450 नागास्त्र-1R कामिकाजे ड्रोन SDAL ने सौंपी बड़ी खेप

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत: SDAL ने सौंपी 450 'नागास्त्र-1R' कामिकाजे ड्रोन की सबसे बड़ी…

11 hours ago

उत्तराखंड : सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर लगाया 1 साल का बैन

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर 1 साल का सख्त बैन: निर्माण से लेकर बिक्री तक…

11 hours ago

लखनऊ: अवध बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

लखनऊ: अवध बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, निजी वाहनों और वेतन कटौती…

11 hours ago

यूपीआई (UPI) यूजर्स को बड़ी राहत: दिवाली तक टला MDR शुल्क

यूपीआई (UPI) यूजर्स और दुकानदारों को बड़ी राहत: NPCI ने दिवाली तक टाला MDR शुल्क,…

12 hours ago