हिमाचल – आज रात से बदलेगा सूबे में माैसम, कई जिले में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी

“हिमाचल प्रदेश में आज रात से माैसम के करवट बदलने की संभावना है।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 दिसंबर की देर रात से कई भागों में बारिश-बर्फबारी शुरू होने और 9 दिसंबर तक जारी रहने के आसार हैं। 8 दिसंबर को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है”

शिमला 07 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वहीं 10 व 11 दिसंबर को भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह व शाम को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शिमला में भी न्यूनतम पारा 8.4 से गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

माैसम विभाग के अनुसार 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिले में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है।

10 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आज रात लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 12 दिसंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ / रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार

रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने…

4 hours ago

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ‘चलो यमुना अभियान’, 70 घाटों पर सफाई

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का 'चलो यमुना अभियान': 70 घाटों पर उतरा जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोलीं-…

5 hours ago

टाइगर से सलमान तक: निशाने पर बॉलीवुड, पढ़ें खौफ की क्रोनोलॉजी

टाइगर श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक: बॉलीवुड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साया, पढ़ें…

5 hours ago

मणिपुर : कामजोंग में भड़की हिंसा, 28 घर फूंके, उग्रवादी हमले में 1 मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कामजोंग में उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत;…

5 hours ago

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3 घायल

मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…

13 hours ago

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

20 hours ago