मनाली – सिमसा में 46 कमरों का होटल आग लगने से पूरी तरह राख, सुरक्षित निकाले पर्यटक

“पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी के पास सिमसा में बना 46 कमरों का होटल आग लगने से पूरी तरह राख हो गया। होटल में ज्यादातर लकड़ी का काम हुआ था और आग लगते ही ऊपर होटल में फैल गई। देर शाम लगभग छह बजे लगी आग सबसे पहले कमरा नंबर 301 से लगी और देखते ही देखते पूरे होटल में फैल गई”

शिमला 08 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आग की इस घटना में करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मनाली प्रशासन ने एसडीएम मनाली रमण शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा सहित पुलिस दल और अग्निशमन विभाग की मनाली और पतलीकूहल से चार गाडिय़ां मौके पर पहुंच कर तीन घंटे से आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि काबू पर मुश्किल हो रहा था।

होटल की ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत से ज्यादा थी, लेकिन अधिकार पर्यटक कमरों से बाहर देर शाम मनाली शहर की ओर घूमने निकल गए थे, जबकि जो बाकी पर्यटक थे उन्हें होटल प्रबंधन द्वारा सुरक्षित बाहर निकल दिया गया था। आगजनी में 46 में से 31 कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं जिनमें ठहरे पर्यटकों का सामान भी जलकर राख हो गया।

खबर लिखे जाने तक आग को काबू करने का सिलसिला जारी था। होटल मनाली के शहर से थोड़ा हटकर है और सडक़ थोड़ी संकरी है इसलिए जाम की समस्या भी हुई, लेकिन प्रशासन मौके पर मौजूद था और अग्निशमन विभाग की टीम पूरी तरह आग पर काबू पाने जुटी थी। होटल भुंतर निवासी खूब राम उर्फ पंपू का है।

होटल मालिक को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि पर्यटकों का भी लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया है। एसडीएम ने बताया कि आग लगने की कारणों और नुकसान का सही आंकलन बाद में ही हो पाएगा । गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और यहां ठहरे पर्यटक भी सभी सुरक्षित हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ / रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार

रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने…

5 hours ago

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ‘चलो यमुना अभियान’, 70 घाटों पर सफाई

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का 'चलो यमुना अभियान': 70 घाटों पर उतरा जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोलीं-…

5 hours ago

टाइगर से सलमान तक: निशाने पर बॉलीवुड, पढ़ें खौफ की क्रोनोलॉजी

टाइगर श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक: बॉलीवुड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साया, पढ़ें…

5 hours ago

मणिपुर : कामजोंग में भड़की हिंसा, 28 घर फूंके, उग्रवादी हमले में 1 मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कामजोंग में उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत;…

5 hours ago

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3 घायल

मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…

13 hours ago

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

20 hours ago