“मंडी जिले में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था”
मंडी 07 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप रात करीब 2:26 बजे दर्ज किया गया।
बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं।
जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
रिक्टर पैमान पर वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।
रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने…
दिल्ली CM रेखा गुप्ता का 'चलो यमुना अभियान': 70 घाटों पर उतरा जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोलीं-…
टाइगर श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक: बॉलीवुड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साया, पढ़ें…
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कामजोंग में उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत;…
मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…
जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…