हिमाचल / सोलन : अवैध जन औषधि केंद्र से 60 तरह की दवाइयां जब्त

“क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अवैध रूप से चल रहे जन औषधि केंद्र पर कार्रवाई हुई है। बिना ड्रग लाइसेंस के केंद्र में रखी गईं करीब 60 तरह की दवाइयों को ड्रंग इंस्पेक्टर सोलन ने जब्त किया है और जन औषधि केंद्र के संचालक पर कार्रवाई की है”

सोलन 27 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस दौरान इन दवाइयों में से पांच का सैंपल भरा गया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि दवा नियंत्रक विभाग को इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में संचालित जन औषधि केंद्र अवैध रूप से चल रहा है और इसके संचालक ने अपना ड्रग लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया है।

इन शिकायतों के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर सोलन प्रीति शर्मा व सुप्रिया शर्मा सहित उनकी टीम ने अस्पताल में चल रहे जन औषधि केंद्र पर छापेमारी की और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने पाया कि यह केंद्र बिना ड्रग लाइसेंस के संचालित किया जा रहा है।

इस पर संचालक करण कुमार निवासी वीपीओ जखेड़ा, तहसील व जिला ऊना वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने जन औषधि केंद्र में रखीं 60 तरह की दवाइयों को जब्त कर लिया।

इस दौरान इन दवाइयों में से पांच संदिग्ध दवाईयों का सैंपल भी भरा गया है, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

3 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

3 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

3 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

3 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

3 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

3 hours ago