हिमाचल – सूबे में जल्द स्थापित हों सकेंगे सेमीकंडक्टर बनाने वाले उद्योग

“हिमाचल में सेमीकंडक्टर बनाने वाले उद्योग स्थापित होंगे। इस पर सरकारी स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। सरकार का मानना है कि युवाओं का आईटी सेक्टर की तरफ रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ऐसे उद्योग स्थापित कर हिमाचल के युवाओं को रोजगार देना चाह रही है”

शिमला 12 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पहले चरण में एक हजार से अधिक को प्रत्यक्ष और 5,000 को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार दिया जाएगा। सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रस्ताव भी सौंपा है।

सीएम ने प्रदेश में इन उद्योगों को स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई है। सुक्खू ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद उद्योग, आईटी और अन्य विभाग इसका रोडमैप तैयार करने में जुट गए हैं। कई कंपनियों ने हामी भरी है।

सेमीकंडक्टर उद्योग लगने से हिमाचल प्रदेश में ही विद्युत धाराओं को  नियंत्रित करने वाले कंप्यूटिंग चिप, माइक्रोकंट्रोलर, स्माल पैनल ड्राइवर आईसी और डिस्पले इंटीग्रेटेड सर्किट बनेंगे। इन्हें स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप  और टेलीविजन में इस्तेमाल किया जाता है। 

राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग महाविद्यालय बंदला में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के तहत एआई और डाटा साइंस, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में कंप्यूटर इंजीनियरिंग और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चंबा में मैकाट्रोनिक्स डिप्लोमा जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।

राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों के 38 छात्रों और राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों तथा बहुतकनीकी संस्थानों के 20 प्रशिक्षकों को आईआईटी मंडी में रोबोटिक प्रशिक्षण दिया गया है।

राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के 20 प्रशिक्षकों को आईआईटी रोपड़ और दिल्ली में सेमीकंडक्टर इको सिस्टम का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हुतकनीकी एवं इंजीनियरिंग के 10 संकाय सदस्यों और 6 विद्यार्थियों को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना में मशीन लर्निंग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। 

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

21 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

22 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

22 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago