“वाराणसी कैंट जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 47 लाख रूपये के साथ एक यात्री हत्थे चढ़ा है।पकड़ा गया पैसा हवाला का होने का शक जताया जा रहा है। जांच की जा रही है”
वाराणसी 12 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
कैंट जीआरपी ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या आठ से एक यात्री के कब्जे से 47 लाख की नकदी पकड़ी। झोले में नकदी रखकर यात्री हावड़ा जाने के लिए दून एक्सप्रेस के इंतजार में था। बरामद नकदी के संबंध में यात्री किसी तरह का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका।
500-500 की गड्डी को जब्त कर इनकम टैक्स और एटीएस की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है। यात्री ने जीआरपी को बताया कि वह ड्राईफ्रूट्स की खरीदारी के लिए कोलकाता जा रहा था। हालांकि जीआरपी को आशंका है कि यह नकदी हवाला की है।
जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि यात्री की पहचान चौक गोला गली निवासी शिवकुमार वर्मा के रूप में हुई है। छठ पूजा की वापसी भीड़ को लेकर कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह की टीम संदिग्ध वस्तुओं की तलाश ले रही थी।
इस बीच प्लेटफार्म संख्या आठ के एफओबी के नीचे एक यात्री झोला लेकर तेजी से प्लेटफार्म की ओर भागता हुआ दिखा। पुलिस की टीम ने उसे रोका तो वह उल्टे कदम भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और झोला समेत जीआरपी थाने लाए। झोले की तलाशी ली तो भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
सर्राफा और हवाला की नकदी होने की आशंका
कैंट जीआरपी हेमंत सिंह ने बताया कि अब तक की छानबीन में सामने आया कि यह पैसा सराफा और हवाला का है। यात्री शिवकुमार सिर्फ एक कैरियर के रूप में इस्तेमाल हुआ है। एटीएस और इनकम टैक्स की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है। चौक क्षेत्र के व्यापारियों के नकदी होने की आशंका है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…