Breaking News

हिमाचल प्रदेश सरकार – विद्यालयों में सुबह की सभा में होगा राष्ट्रगान, योग को बनाया जाएगा अनिवार्य विषय: Sukhu

“फाइल फोटो”

“हिमाचल सरकार ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए राज्य के सभी विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा में नियमित रूप से राष्ट्रगान का आयोजन करने का फैसला किया है”

शिमला 31/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए राज्य के सभी विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा में नियमित रूप से राष्ट्रगान का आयोजन करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इन गतिविधियों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होगी तथा एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

जिससे वे राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत शारीरिक शिक्षा और योग को पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय बनाया जाएगा जिससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी स्कूलों में विद्यार्थी प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट शारीरिक व्यायाम के लिए समर्पित करें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आयुष विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशल से लैस हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सुधार समग्र शिक्षा प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं जो न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी पर भी केंद्रित हैं।

Santosh Kumar

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव: मतगणना जारी, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महामुकाबले की मतगणना शुरू, दांव पर 150 उम्मीदवारों की…

15 hours ago

गुवाहाटी : होटल में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, लीज विवाद में बड़ा नरसंहार

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: 'होटल बिलास इन' में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, 5…

15 hours ago

ECI का हलफनामा: CEC पर लगे ‘एकतरफा फैसले’ के आरोपों को नकारा

चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: CEC के 'एकतरफा फैसले' के आरोपों को नकारा,…

15 hours ago

जौनपुर: सूदखोरों पर शिकंजा; SP डॉ. यशवीर सिंह का एक्शन, 4 शिकायतें दर्ज

जौनपुर में अवैध सूदखोरों की खैर नहीं: 24 घंटे में मिलीं 4 शिकायतें, SP डॉ.…

16 hours ago

उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में 7 मुस्लिम चेहरे, सपा के बागी नदारद

UP BJP का 'मिशन 2027': 712 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान; 7 मुस्लिम चेहरों…

16 hours ago

UP : 11 विधान परिषद सीटों पर मतगणना शुरू, आज आएंगे नतीजे

यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों पर महामुकाबले के नतीजे आज, 7 जिलों में कड़ी…

16 hours ago