हिमाचल प्रदेश/बद्दी : पति ने की पत्नी की हत्या, खेड़ा गांव का मामला

“हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के खेड़ा गांव में एक प्रवासी महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है” 

बद्दी 10 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मानपुरा थाने के तहत खेड़ा गांव में किराये के मकान में रहने वाली एक प्रवासी महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। संगीता पत्नी चुन्नू कुमार सहानी बिहार के सिवान जिले के चिटखाल गाव का रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार संगीता व चुन्नू कुमार के बीच रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। संगीता का पिता भी इनके कमरे से कुछ दूरी पर रहता था। रात को वह 11:00 बजे इन दोनों के पास पहुंचा और उन्हें समझाता रहा। उसके बाद जब दोनाें शांत हुए तो वह अपने कमरे में चला गया।

इन दोनों के साथ एक चार साल की बच्ची भी थी। चुन्नू अपनी पत्नी का गला घोंटकर बाहर ले कुंडी लगाकर चला गया। सुबह जब संगीता के पिता राज राम उसके कमरे में आया तो कमरा बाहर से बंद था। कमरा खोलकर देखा तो संगीता अचेत अवस्था में पड़ी थीं और चार साल की बच्ची उसके साथ में सोई हुई थी।

राज राम ने इसकी सूचना मानपुरा पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने मानपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह 9:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

उधर, एसपी विनोद धीमान, एएसपी अशोक वर्मा व डीएसपी योगराज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला की हत्या गला घोंटने से हुई है।

फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

2 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

2 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

2 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

3 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

3 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

15 hours ago