“आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना में नहाने गईं छह बहनों की डूबकर माैत हो गई। माैत से पहले बहनों ने रील बनाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल की ओर दाैड़ लगा दी। पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए”
आगरा 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में नगला नाथू के पास 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की बहन सोनम, सुहानी ओर चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने गई थी। सभी बहन-भाई नदी में नहा रहे थे। अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए मुस्कान और दिव्या गईं। वह भी गहरे पानी में चली गईं।
छह लड़कियों के डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी समेत तमाम अधिकारियों ने माैके की ओर दाैड़ लगा दी। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला।
लेकिन तब तक युवती सहित चार की माैत हो चुकी थी। दो बच्चियों की सांस चल रही थी। पुलिस ने बच्चियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण माैके पर पहुंच गए। गांव में मातम पसर गया।
घटना के बाद राहत बचाव कार्य में रास्ता सबसे बड़ी मुश्किल बना। गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण गांव के ही लोगों को अपने निजी वाहन बाइक से बच्चियों को अस्पताल ले जाना पड़ा।
नदी में डूबने से पहले बहनों ने रील भी बनाई। इसमें दिख रहा है कि सभी बहनें नदी में नहा रहीं हैं, लेकिन इसके बाद दर्दनाक घटना हुई। बहनों की डूबकर माैत हो गई। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दृश्य देख लोगों की आंखों के आंसू भी नहीं रुके। हर किसी की आंखें नम हो गईं।
अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया 6 बच्चियों डूबी थीं। दो को बचा लिया गया था। बाद में अस्पताल में इलाज के दाैरान उनकी भी माैत हो गई। कच्चा रास्ता होने के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…