हिमाचल : ‘प्लैनोकफ -डी सिरप’ बैन, राज्य दवा नियंत्रक ने लगाया प्रतिबंध

“हिमाचल प्रदेश में अब ‘प्लैनोकफ डी सिरप’ की बिक्री, वितरण और उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। हिमाचल प्रदेश औषधि नियंत्रक प्रशासन ने स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए एक निजी उद्योग द्वारा निर्मित ‘प्लैनोकफ डी सिरप’ की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है”

बद्दी 11 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह दवा आमतौर पर खांसी और जुकाम में प्रयोग की जाती रही है, लेकिन अब इसे मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक घोषित किया है। औषधि नियंत्रक प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सीडीएससीओ गुवाहाटी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में पाया गया कि इस सिरप के बैच नंबर आर 2053101 निर्माण फरवरी 2025, एक्सपायरी जनवरी 2027, में डायएथिलीन ग्लाइकॉल नामक विषैला रसायन 0.35 प्रतिशत तक पाया गया है।

यह रसायन सामान्यत: ब्रेक फ्लुइड और एंटी फ्रीज जैसे औद्योगिक उत्पादों में प्रयोग किया जाता है, लेकिन मानव शरीर के लिए बेहद हानिकारक है। विशेषज्ञों के अनुसार डायएथिलीन ग्लाइकॉल शरीर के प्रमुख अंगों गुर्दे, यकृत और नर्व सिस्टम को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

इसके सेवन से गुर्दे फेल होना, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई व दृष्टि धुंधली होना जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं और गंभीर मामलों में मृत्यु तक हो सकती है। यह दवा बच्चों के लिए विशेष रूप से जानलेवा साबित हो सकती थी।

क्योंकि उनके शरीर पर रासायनिक असर कहीं अधिक तीव्र होता है। सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दवा गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया को अधिक सख्त बनाया जाएगा।

दवाई की दुकानों से जल्द हटाया जाए स्टॉक

राज्य औषधि नियंत्रक डा. मनीष कपूर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अब ‘प्लैनोकफ डी सिरप’ की बिक्री, वितरण और उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सभी फार्मेसियों, अस्पतालों, मेडिकल स्टोर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश दिए हैं कि वे इस दवा को तत्काल अपने स्टॉक से हटाएं।

और यदि कहीं यह दवा उपलब्ध है, तो उसकी सूचना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को दें। हिमाचल प्रदेश के केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एलायंस से भी अनुरोध किया है कि वे अपने नेटवर्क के माध्यम से इस आदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करें, ताकि किसी भी स्तर पर दवा जनता तक न पहुंच सके।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

3 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

3 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

3 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

4 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

4 hours ago