Breaking News

हिमाचल समाचार – पंडोह डैम से सिल्ट निकालने का काम जारी, पांचवें दिन भी डैहर पावर हाउस ठप

“पंडोह डैम स्थल पर सोमवार को भी बग्गी टनल साईट की सिल्ट हटाने का कार्य निरंतर चला हुआ है। लारजी डैम से पानी के साथ सिल्ट आने का खतरा भी कर्मचारियों को परेशान कर रहा है”

मंडी, 06 /08 /2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिस कारण सोमवार को भी बग्गी टनल में पानी नहीं छोड़ा जा सका और इस वजह से डैहर पावार हाउस में उत्पादन अभी भी ठप्प पड़ा हुआ है।

पांच दिनों से 990 मैगाबाट की परियोजना बंद होने से अब तक 30 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। ऐसे हालात रहे तो अगले एक सप्ताह में भी डैहर पावर में विद्युत उत्पादन संभव नहीं है।

जबकि अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को विद्युत उत्पादन पुन: शुरू हो जाएगा। उधर पंडोह डैम के अधिकारियों पर डैम सेफ्टी एक्ट 2021 की अनियमिताओं की तलवार भी लटक रही है।

जिसमें कभी भी एफ आईआर दर्ज हो सकती है। यह सच है कि बीबीएमबी के इन अधिकारियों की लापरवाही के कारण गत वर्ष पंडोह बाजार में तबाही हुई थी। लोग बेघर हुए हैं। सेफ्टी मानकों के विपरित कार्य किया गया है।

इस वर्ष भी एक अगस्त को अनावश्यक पानी ब्यास में छोडऩे से लोग दहशत में आ गए थे। यदि 2 गेट जाम ना होते तो डैम से 1.20 लाख नहीं बल्कि 2 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा जा सकता था।

ऐसे में फिर से पड़ोह बाजार के साथ मंडी शहर भी ख़तरे में आ जाता। बीबीएमबी के अधिकारी अर्ली वार्निंग हूटर सिस्टम लगवाने की वाह वाही लुट रहे थे। जबकि ये हूटर लगाने की जिम्मेदारी डैम सेफ्टी एक्ट में बीबीएमबी की है।

एक तरफ़ सरकार बीबीएमबी अधिकारियों पर मामले बनाने को आतुर है तो दूसरी ओर पंडोह के व्यवसायी भी बीबीएमबी की लापरवाही के खिलाफ हिमाचल हाई कोर्ट पहुंच चुके हैं।

आने वाला समय बीबीएमबी के लिए परेशानियों भर होने वाला है। स्थानीय लोगों व प्रेस क्लब पंडोह ने बीबीएमबी अधिकारियों को फोन रिसीव ना करने के आरोप लगाते हुए कहा कि ये अधिकारी आम जनता को सही जानकारी नहीं देते हैं। 

क्या कहते हैं मुख्य अभियंता पंडोह बांध विवेक चोपड़ा

इस संबंध में मुख्य अभियंता पंडोह बांध विवेक चोपड़ा ने बताया कि विद्युत उत्पादन हमारी प्राथमिकता है। मंगलवार तक विद्युत उत्पादन शुरू हो सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

9 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

9 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

9 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

9 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 day ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 day ago