हिमाचल समाचार – बद्दी में खुलेगा एसडीएम ऑफिस, अधिसूचना हुई जारी

“हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एसडीएम कार्यालय की सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इसकी घोषणा की थी, जिस पर सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं”

मंडी, 06 /08 /2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार बद्दी में नया सब-डिवीजन होगा। इसमें पूरी तहसील बद्दी शामिल होंगे, जिसमें नालागढ़ के 17 पटवार सर्किल को जोड़ा जाएगा।

वहीं कसौली के कृष्णगढ़ सब-तहसील के तीन पटवार सर्किल को इसमें जोड़ा जाएगा। यहां के लोगों को एसडीएम कार्यालय खुल जाने से सुलभ और सरल सहायता मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यह मामला उच्च न्यायालय की मंजूरी के लिए भेजा गया था, जहां से बद्दी में नया सब-डिवीजन सिविल खोले जाने की अनुमति मिल गई।

जो पटवार सर्किल इसमें शामिल किए जाने हैं, उनमें मानपुरा, लोधीमाजरा, धेला, अभरनी, ब्वासनी, भुड, थाणा, संदोली, बददी, सौरी, ताली, भटोलीकलां, कंडोल, नालका, मंधाला, पट्टा, घयान व बघूरी शामिल हैं।

सीपीएस रामकुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद 

बद्दी में बड़ी संख्या में यहां पर उद्योग स्थापित हैं। बद्दी में कई दूरदराज के क्षेत्र थे, जिनको एसडीएम कार्यालय की सेवाओं के लिए नालागढ़ व कसौली जाना पड़ता था।

इस विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय नहीं होने से खासी परेशानी हो रही थी, जिसको लेकर दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री से मामला उठाया था।

बद्दी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एसडीएम कार्यालय खोले जाने की घोषणा की थी, जिस पर सोमवार को आदेश जारी हुए हैं। दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

10 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

10 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

10 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

10 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 day ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 day ago