Breaking News

हिमाचल समाचार – बांग्लादेश में हिन्दुओ की सुरक्षा की उठी मांग, सेंट्रल पार्क में हुआ धरना प्रदर्शन

“बांग्लादेश में हिंदू पर लगातार हो रहे हमलों और अत्याचारों को लेकर ज्येष्ठ एव वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिसद सहित एक दर्जन समाजिक व धार्मिक संगठनों के सैकड़ों लोगों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है”

मंडी 13 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंगलवार को सेंट्रल पार्क में हिंदूवादी संगठनों ने जम कर धरना प्रदर्शन किया । बांग्लादेश के ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, उपद्रवियों ने हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों और मंदिरों को निशाना बनाया है।

इसके अलावा, हिंदुओं को उनके घरों से निकालकर उनकी हत्या किए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन घटनाओं के पीछे का उद्देश्य साफ दिखाई देता है, जिसका मकसद हिंदुओं को देश से बाहर निकालना और उन्हें आतंकित करना है।

इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चंद की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडल अधिकारी नागरिक सरकाघाट स्वाति डोगरा के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा ।

ज्ञापन में मांग की गई है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं।

इस मौके पर सेवा संकल्प समिति,सरकाघाट विकास समिति, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रवि राणा, विक्रम ठाकुर, ललित जम्वाल, नेकराम शर्मा, नेकराम शास्त्री ,कुलदीप गुलेरिया, इत्यादि उपस्थित रहे।

इन संगठनों ने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश की सरकार पर दबाव बनाए ताकि हिंदूओ को संरक्षण मिल सके।

इसके साथ ही, उन्होंने भारत सरकार से भी अपील की है कि वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाए और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।

और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

11 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

11 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

11 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

11 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

11 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

11 hours ago