Breaking News

हिमाचल समाचार – किन्नौर में पहाडिय़ों पर फटा बादल

“मंगलवार करीब चार बजे किन्नौर जिला के ठीकरू सहित लिंगने की पहाडिय़ों में बादल फटने से आई बाढ़ ने लोगों को डरा दिया”

शिमला 14 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसमान में छाए काले बादलों के बीच जैसी ही बिजली कडक़ी पहाडिय़ों से भारी मात्रा में पानी फ्लड के रूप में पत्थरों सहित कई पेड़ों को अपने साथ लेकर सतलुज नदी की ओर बहना शुरू हो गया।

इस घटना में कई पेड़ों सहित भूमि कटाव भी हुआ है। इस दौरान ठीकरू संपर्क सडक़ मार्ग का भी एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया।

इस संपर्क सडक़ मार्ग के अवरुद्ध होने से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की सिंचाई कूहलों सहित जल शक्ति विभाग के स्रोतों की भी क्षति हुई है।

हालांकि इस घटना से फिलहाल किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि यदि यह घटना एक नाले में घटी होती, तो नुकसान बढ़ सकता था।

एक घंटे तक चले इस तांडव को देख लोग सहमे रहे। जैसे ही बाढ़ शांत होने लगी, तो क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान घटना को देखने के लिए लोग भारी संख्या में पहाडिय़ों पर पहुंच गए थे।

आपको बता दें कि जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है, लेकिन बीच-बीच में कई पहाडिय़ों पर काले बादल छाने के साथ बादल फटने की घटनाए हो रही हैं।

बीते कुछ दिनों के अंदर ही किन्नौर जिला में रोपा, हांगो, चारंग, खाब, सांगला, रक्छम, रूपी आदि कई पंचायत क्षेत्रों की पहाडिय़ों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं।

किन्नौर प्रशासन ने भी ऐसी घटनाओं के मद्देनजर लोगों को अनावश्यक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित नदी नालों से दूरियां बनाए रखने की अपील की है।

एसडीएम कल्पा डा. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि बादल फटने की इस घटना में संपर्क सडक़ मार्ग को क्षति हुई है।

इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार सहित पटवारी-कानूनगो को नुकसान के आकलन के आदेश दिए गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

11 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

11 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

12 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

12 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

12 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

12 hours ago