हिमाचल समाचार – 9 दिवसीय सिरमौर उत्सव का हुआ समापन

“लोकगायक एसी भारद्वाज के नाम रही अंतिम सांस्कृतिक संध्या , अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहुँचे विधायक अजय सोलंकी”
सिरमौर 22 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित 9 दिवसीय सिरमौर लोक उत्सव का देर रात समापन हो गया।
सिरमौर उत्सव की अंतिम संस्कृति की संध्या में हिमाचली लोक गायक एसी भारद्वाज ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।अंतिम संस्कृति संध्या में स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सिरमौर उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
इस उत्सव के दौरान यहां सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, बॉडीबिल्डिंग ,बेबी शो का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने किस लोक उत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजक स्टेपको संस्था से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सिरमौर जिला के युवाओं को एक मंच प्रदान किया जाता है । सिरमौर उत्सव के साथ-साथ स्टेपको संस्था द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसके लिए यह संस्था बधाई की पात्र है।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago