Breaking News

कानपुर में फिर ट्रेन डीरेल करने का प्रयास – ट्रैक पर रखा था सिलेंडर

“प्रेमपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर सिलेंडर रखकर ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया गया है। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की सतर्कता से संभावित दुर्घटना बच गई है” 

कानपुर 22 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

कानपुर में एक के बाद एक ट्रेनों को पलटाने की साजिश के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार सुबह मालगाड़ी को पलटाने का प्रयास किया गया। मालगाड़ी कानपुर से प्रयागरात की ओर जा रही थी।

जैसे ही प्रेमपुर स्टेशन पर लूप लाइन पर पहुंची थी कि गाड़ी के लोको पायल देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीसीब सिंह ने ट्रैक पर सिलेंडर रखा देखा। 

ट्रैक पर सिग्नल से कुछ पहले सिलेंडर को रखा गया था। उन्होंने आनन फानन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को सिलेंडर से पहले ही रोक लिया।

इसके बाद संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रेलवे आईओडब्लू, सुरक्षा बलों सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंची हैं। सिलेंडर की जांचकर ट्रैक से हटाया गया है। 

 

जानकारी के अनुसार, घटना प्रेमपुर स्टेशन पर सुबह 5:50 की है। इस सिलेंडर की जांच करने पर पता चला कि यह एक पांच लीटर का खाली सिलेंडर है, जोकि ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ा पहले रखा हुआ था। इस घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर कई आलाअधिकारी मौजूद रहे।

प्रयागराज में भी ट्रेन पलटाने की थी साजिश

इसी तरह बीतीरात प्रयागराज के करछना में फ्रेट कॉरिडोर पर शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिया। मालगाड़ी से यह पत्थर टकरा भी गया। लोको पायलट ने घटना सूचना अफसरों को दी तो छिवकी की आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची।

वहां आरपीएफ को तकरीबन तीन किग्रा का पत्थर मिला। दो दिन पहले बिलासपुर रोड रुद्रपुर सिटी स्टेशन के 43/10-11 रेलवे लाइन पर टेलीकॉम का पुराना लोहे का 7 मीटर लंबा खंभा रेलवे ट्रैक पर रखा पाया गया था। गनीमत रही कि उसे समय रहते देख लिया गया।

प्रयागराज से गुजरने वाले ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ( ईडीएफसी) में बीती रात न्यू मनौरी-न्यू करछना के बीच किलोमीटर संख्या 271/42 के पास ट्रेन के लोको पायलट को इंजन से कुछ टकराने की आवाज आई।

आरपीएफ टीम को संबंधित स्थान पर पत्थर और ट्रैक पर रगड़ के निशान भी दिखे। पत्थर का वजन तकरीबन तीन किलोग्राम बताया जा रहा है।

वहां ट्रैक पर उसकी रगड़ के निशान से इस बात की पुष्टि हो रही है कि अराजकतत्वों ने ही उसे रखा था। फिलहाल गनीमत रही कि वहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ट्रैक पर पत्थर मिलने की पुष्टि आरपीएफ के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित ने भी की है। डीएफसी के अपर महाप्रबंधक मनु प्रकाश दुबे ने कहा कि एक छोटा पत्थर मालगाड़ी से टकराने की सूचना मिली है। आरपीएफ द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

13 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

13 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

14 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

14 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

14 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

14 hours ago