हिमाचल समाचार – बद्दी युवक हत्या मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार

“पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार आरोपी”

“बद्दी में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपियों में दो आरोपी नाबालिग है। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है”

बद्दी 28 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी और पीडि़त दोनों गुट मादक पदार्थो व सट्टे के धंधे में संलिप्त है और इनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज है।

रविवार को दोनों नशा सौदागरों की गैंग के बीच गांजे की खरीद फरोख्त के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर खूनी झड़प हो गई, जिसमें एक युवक राहुल की बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा है, बाकी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रविवार शाम घटी वारदात के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात तीन और मंगलवार सुबह आठ अन्य आरोपियों को धर दबोचा जबकि चार अभी फरार है।

हत्याकांड में पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों में से 11 को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, इनमें करण कुमार (24 )पुत्र स्व. मोहन लाल निवासी गांव दरवास नवांनगर तहसील कालका जिला पंचकूला चेतन (20 वर्ष) पुत्र हरनेक सिंह निवासी खडकुआं जिला पंचकूला, रामकरण( 23) पुत्र दीनानाथ यादव निवासी मेहराजपुर उत्तर प्रदेश को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि आठ को मंगलवार को गिरफ्तार किया है, जिनमें नितिन कश्यप (22) पुत्र निर्मल सिंह निवासी स्वाराजमाजरा बद्दी , सोनू कुमार (24) पुत्र युगल प्रसाद निवासी मोदी पुलिस स्टेशन हसनपुर जिला समस्तीपुर, छोटू (20) पुत्र बनारसी मंडल निवासी प्रेम नगर पुलिस स्टेशन दंडखोरा जिला कटिहार बिहार, बबलु अहिरवार (18) पुत्र लछमी अहिरवार निवासी भवानीपुर तहसील अजयगढ़ पुलिस स्टेशन धर्मपुर जिला पटना मध्यप्रदेश हाल निवासी हरिपुर संडोली, शांतनु (19) पुत्र सुरज बान निवासी शीशला सिसमर तहसील व जिला कैथल हरियाणा हाल निवासी संड़ोली, प्रवीण (21) पुत्र राधे श्याम निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, उनमें मंडी के सरकाघाट निवासी 16 वर्षीय व दूसरा कालका पंचकूला का निवासी है। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने 11 गिरफ्तारियों की पुष्टि की है

आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज

पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ है की बद्दी हत्याकांड के आरोपियों व पीडि़तों में दोनों तरफ उपरोक्त अधिकतर युवाओं पर पहले से ही नशा तस्करी व गैंबलिंग के मामले दर्ज हैं ।

घटना के दिन मृतक राहुल अपने नौ अन्य साथियों के साथ पिंजौर से बद्दी पहुंचा था । इन नौ लोगों ने बद्दी  आने से पहले पिंजौर में नशा किया और उसके बाद बद्दी में ट्रक यूनियन के पास पहुंचे जहां गांजे की खरीद फरोख्त के बाद पैसों के लेन देन को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।

इस दौरान हुई खूनी झड़प में राहुल, लक्ष्मी व अंकुश आरोपियों के हत्थे चढ़े, जबकि छह अन्य मौके से भाग गए।

इस दौरान डंडो से किए गए वार से राहुल निवासी पंचकूला की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी व अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से लक्ष्मी को एसपी बद्दी ने खुद पीजीआई पहुंचाया ।

साइबर सैल कर रहा जांच

बद्दी हत्याकांड मामले में पुलिस ने फारेंसिक विशेषज्ञों के भी तथ्य जुटा रही है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, सीसीटीवी कैमरा व साइबर सैल के जरिए भी सारे मामले की परतें खोलने का काम जारी है।

शिनाख्त परेड करवाएगी पुलिस

11 आरोपियों में से तीन को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है । आठ अन्य आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन आरोपियों का भी पुलिस फिलहाल न्यायिक हिरासत मांगेगी उसके बाद इनकी शिनाख्त परेड़ करवाई जाएगी फिर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

एसपी बददी ने पीजीआई में उपचाराधीन लक्ष्मी और पंचकूला के अस्पताल में भर्ती अंकुश का अस्पताल जाकर हाल चाल जाना और घटना को लेकर पूछताछ की।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

12 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

12 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

13 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

13 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 day ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 day ago