HIMACHAL : नंदपुर में भीषण अग्निकांड, 57 झुग्गियां राख

“विकास खंड अंब के तहत नंदपुर में आग के तांडव ने एक साथ प्रवासी मजदूरों की 57 झुग्गियों को मिट्टी में मिला दिया। उक्त अग्निकांड की घटना से प्रवासियों का करीब 25 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। अग्निकांड के सभी पीडि़त प्रवासी श्रमिक जिला बेगूसराय बिहार के रहने वाले हैं”

अंब 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सूचना मिलने पर प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीडि़त परिवारों को फौरी राहत जारी की है। सोमवार दोपहर हुए उक्त अग्निकांड की सूचना मिलने पर फायर चौकी अंब से पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन ऊना से दमकल गाड़ी भी मंगवानी पड़ी।

अग्निकांड में प्रवासी श्रमिकों का सब कुछ जल कर राख हो गया।बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड के दौरान एक एलपीजी सिलेंडर फट गया। फायर चौकी अंब के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने जान हथेली पर रखते हुए अन्य दो एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए।

प्रवासियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवासियों द्वारा झुग्गियों में रखे लाखों रुपए, बरतन, कपड़े व खाने-पीने का सामान राख में बदल गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी उस समय झुग्गी झोपडिय़ों में कोई नहीं था, बच्चे स्कूल गए थे और प्रवासी श्रमिक दिहाड़ी लगाने गए थे।

पता चलते ही श्रमिक अपने घरों की तरफ भागे लेकिन तब तक सब कुछ जल कर नष्ट हो चुका था। सूत्रों के अनुसार निजी मालिक ने प्रवासी श्रमिकों को झुग्गी झोपडिय़ां बनाने के लिए अपनी जमीन किराए पर दे रखी थी।

स्थानीय पंचायत प्रधान श्रवण कुमार का कहना है कि घटनास्थल के पास कुछ दुकानों के पीछे लगे हुए एसी यूनिट भी जल गए हैं। नायब तहसीलदार संजीव कुमार ने पीडि़तों को फौरी राहत के तौर पर राशन वितरित किया।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

32 minutes ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

45 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

59 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

1 hour ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago