हिमाचल / मंडी : चट्टानों की चपेट में आई ट्रैवलर पलटी, 11 यात्री बाल-बाल बचे

“मंडी जिले में जालंधर-मंडी-अटारी एनएच-03 पर पार पारच्छु ढांक के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यहां पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हुआ। जिसकी चपेट में एक टेंपो ट्रैवलर आ गई। गनीमत यह रही कि ट्रेवलर यह सड़क पर ही पलटी। अगर ढांक से नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था”

मंडी 09 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चंडीगढ़ से बसाहीधार जोगिंद्रनगर जा रही एक टेंपो ट्रैवलर रविवार सुबह पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आकर पलट गई। हादसे में ट्रेवलर में सवार 11 यात्री बाल बाल बच गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

कड़ी मशक्कत कर यात्री ट्रैवलर से बाहर निकले। गनीमत यह रही कि ट्रेवलर यह सड़क में ही पलटी। अगर ढांक से नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

निर्माणाधीन जालंधर मंडी अटारी वाया धर्मपुर कोटली एनएच 03 का कार्य चला हुआ है। एनएच को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी कटाई की हुई है। पाडच्छू ढांक पर भी पहाड़ी कटाई की हुई है। चंडीगढ़ से चली ट्रैवलर सुबह करीब 5:30 बजे पाड़च्छू ढांक के पास पहुंची तो अचानक पहाड़ी से मलबा व चट्टानें गिर गई।

एक पत्थर ट्रैवलर के टायर से लग गया। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैवलर में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना में तीन लोगों को चोटें आई। इनका हुक्कल स्थित निजी क्लीनिक में उपचार करवाया गया। इसी समय यहां एक एचआरटीसी बस भी निकली जोकि चट्टानों की चपेट में आने से बाल बाल बच गई।

घटना का पता चलते भारी संख्या में लोग भी घटनास्थल की इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना धर्मपुर पुलिस को भी दी गई। एएसआई प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में पुलिस दल मौका पर पहुंचा और पूरी जानकारी चालक व सवारियों से ली।

एनएच पर मलबा व चट्टाने गिरने से यातायात बाधित हो गया, जिसे जेसीबी से हटाकर बहाल किया गया। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि सवारियों को गाड़ी की वैकल्पिक व्यवस्था कर उनके घर भेज दिया है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.