हिमाचल / मंडी : ब्रेक फेल होने से पलटी पिकअप, पांच लोगों की हुई मौत

” हिमाचल के मंडी जिला में रविवार को पेश आए दर्दनाक सडक़ हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब नौ बजे पेश आया”

दरअसल, पंजाब के लुधियाना से एक महिंंद्रा पिकअप (पीबी 02 ईजी 4543) गाड़ी टेंट का सामान लेकर आईआईटी कमांद आ रही थी। पिकअप चालक दलजीत जैसे ही क मांद पुल के पास पहुंचा, तो सडक़ पर ढलान के कारण वह ब्रेक लगाने लगा, लेकिन ब्रेक नहीं लगी, जिसका कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

गाड़ी रोकने के लिए चालक ने उसे पुल पर ही मोड़ा, तो गाड़ी मंडी की ओर मुडक़र पलट गई। पिकअप के पीछे सामान पर बैठे चार लोग गाड़ी से उछलकर उहल नदी के साथ बनी कच्ची सडक़ पर जा गिरे। इन चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गाड़ी के अंदर कंडक्टर सीट पर बैठा युवक भी नीचे सडक़ पर जा गिरा। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी। गाड़ी में सवार छह लोगों में से केवल चालक की ही जान बच पाई है। चालक ने बताया कि ब्रेक फेल हो गई थी, जिस कारण वह गाड़ी को नहीं रोक पाया।

गाड़ी मंडी की दिशा से आईआईटी कमांद की ओर जा रही थी। घटना का पता जैसे ही स्थानीय लोगों को चला, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायल चालक दलजीत को टैक्सी चालक नरेंद्र ने तुरंत जोनल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

वहीं पांच शवों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया है। तीन मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी लुधियाना, उमेश कुमार पुत्र राजा राम जीटी रोड प्रतापनगर (अमृतसर) तथा सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव फिरोजपुर (अमृतसर) के रूप में हुई है।

खबर लिखे जाने तक अन्य दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं गाड़ी चालक दलजीत पुत्र जगतार सिंह पंजाब के गांव मलिया, जिला तरनतारण का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमांद के निकट हुए सडक़ हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीडि़त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हादसे पर शोक जताया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.