“हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय सभी घरों की लाइट बंद रखने और स्ट्रीट लाइटों को काले कपड़े से ढकने को कहा गया है। इसी कड़ी में, उपायुक्त सोलन ने एहतियातन जिले की सभी पंचायतों को रात को लाइटों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं”
शिमला 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय सभी घरों की लाइट बंद रखने और स्ट्रीट व सोलर लाइटों को काले कपड़े से ढकने को कहा गया है।
इसी कड़ी में, उपायुक्त सोलन ने एहतियातन जिले की सभी पंचायतों को रात को लाइटों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोलर लाइटों को भी बंद करने का आग्रह किया गया। ऊना में भी सोलर, स्ट्रीट लाइटों को कपड़े से ढकने का कार्य किया जा रहा है।
सरकार ने पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों, पंचायत सदस्यों व पंचायत सचिवों को उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सूचित किया है कि भारत व पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव की स्थिति को देखते हुए सभी अपनी-अपनी पंचायतों में लोगों को अपने स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी करें।
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम : अवैध वेंडिंग रोकने के लिए QR कोड वाले ID…
यूपी : योगी सरकार का आउटसोर्सिंग कर्मियों को बड़ा तोहफा, ₹8-11 हजार मानदेय बढ़ा; EPF,…
वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…
गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…
चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…