हिमाचल – राज्यपाल, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

“राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं”

शिमला 31 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है।

यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।

सीएम सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समृद्धि और धन-धान्य का यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और प्रसन्नता लाएगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार एकता के बंधन को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से त्योहार को पारंपरिक और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ से मनाने का आह्वान भी किया।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

इस बार की दीपावली ऐतिहासिक, सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली प्रसन्नता और संपन्नता लेकर आए। सभी प्रदेशवासी स्वस्थ एवं समृद्ध हों, ऐसी वह ईश्वर से कामना करते हैं।

यह दीपावली बाकी दीपावली से अलग और ऐतिहासिक है। पांच सौ साल के लंबे संघर्षों के बाद भगवान श्रीराम बाल रूप में अपने जन्मस्थान अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर में विराजमान हुए हैं।

रामलला के अपने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद की यह पहली दीपावली है। यह दीपावली मनाने का सौभाग्य पीढ़ियों बाद प्राप्त हुआ है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद की पहली दीपावली मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

6 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

7 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

7 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

7 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

7 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

19 hours ago