हिमाचल – मंडी जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता
“मंडी जिले में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था”
मंडी 07 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप रात करीब 2:26 बजे दर्ज किया गया।
बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं।











