Breaking News

हिमाचल / चम्बा : इंदौरा के अट्टहाड़ा पुल के नजदीक गिरा नष्ट मिसाइल का टुकड़ा

“हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत गुरुवार देर रात को अट्टहाड़ा पुल के नजदीक भारतीय सेना की ओर से हवा में नष्ट किए गए मिसाइल का टुकड़ा मिला है”

चम्बा 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से छोड़े गए मिसाइल को पठानकोट आर्मी के जवानों ने हवा में नष्ट कर दिया था, लेकिन इसका एक टुकड़ा अट्टहाड़ा पुल के नजदीक गिर गया। इससे आसपास के गांव में दहशत है। पुलिस से क्षेत्र को सील कर दिया है।

डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि इस बारे में भारतीय सेना को सूचना दे दी गई है। वहीं शिमला में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शहर के ऐतिहासिक रिज, मालरोड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है।

सीमांत इलाकों में आईटीबीपी और जवानों ने संभाला मोर्चा

उधर,  जम्मू-कश्मीर और चंबा के सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी, पुलिस बटालियन और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। चेकपोस्ट और चौकी पर तैनात जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर वाहनों की तलाशी लेंगे। तलाशी के दौरान जवान का दूसरा साथी राइफल लेकर अलर्ट रहेगा।

किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस कप्तान को सूचित किया जाएगा। कर सीमांत क्षेत्र के दायरे में आने वाले परिक्षेत्र में आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन, स्थानीय पुलिस जवानों समेत एसपीओ विशेष पुलिस अधिकारी दिन भर पेट्रोलिंग पर रहेंगे। सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए सरकार के निर्देशानुसार अब इस प्रकार की व्यवस्था अमल में लाई गई है।

चंबा जिला की पड़ोसी राज्य के लगती सीमांत क्षेत्र में स्थित लंगेरा चेकपोस्ट और संघणी पुलिस चौकी में अब आईटीबीपी जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। आईटीबीपी जवानाें के साथ हिमाचल पुलिस बटालियन और स्थानीय पुलिस चौकी में तैनात जवान, एसपीओ जवान भी कंधे से कंधा मिला कर ड्यूटी देते नजर आ रहे हैं।

जिला की सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अब पहले की अपेक्षा बढ़ाया गया है। साथ ही तैनात जवानों को अलर्ट मोड़ में रहने के फरमान भी मिले हैं। वर्तमान समय में आईटीबीपी के 20 से 25 जवान सुरक्षा चौकियों, पेट्रोलिंग के लिए तैनात किए गए हैं। जरूररत पड़ने पर चंबा स्थित आईटीबीपी सेक्शन से 5 से 10 आईटीबीपी के जवानों को ओर तैनात किया जा सकता है।

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि सीमांत क्षेत्र की लंगेरा चेकपोस्ट और संघणी पुलिस चौकी में आईटीबीपी जवान तैनात किए गए हैं। आईटीबीपी, पुलिस बटालियन, थाने-चौकी में तैनात पुलिस जवान और एसपीओ सीमांत क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। बताया कि आवश्यकता पड़ने पर 5 से 10 आईटीबीपी के जवान सीमांत क्षेत्रों मेंं बुलाए जा सकते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रेलवे में अवैध वेंडिंग पर लगेगी रोक: QR कोड होगा अनिवार्य

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम : अवैध वेंडिंग रोकने के लिए QR कोड वाले ID…

2 hours ago

यूपी : 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

यूपी : योगी सरकार का आउटसोर्सिंग कर्मियों को बड़ा तोहफा, ₹8-11 हजार मानदेय बढ़ा; EPF,…

2 hours ago

तेल संकट: चीन जा रहा रूसी टैंकर मुड़ा भारत, मचा हड़कंप

वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…

4 hours ago

जौनपुर / गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…

4 hours ago

चैत्र नवरात्र : काशी विश्वनाथ धाम से मां गौरी को भेजा गया श्रृंगार

चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…

5 hours ago

चैत्र नवरात्र : मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन शुरू

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…

5 hours ago