“बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत हवाण में एक युवक की चिट्टा का नशा करने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने दोस्त के साथ उसके घर पर चिट्टे का नशा किया था। पुलिस ने मामला दर्जकर मृतक के दोस्त के बयान दर्ज किए हैं”
बिलासपुर 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस को दिए बयान में मृतक युवक के दोस्त ने बताया कि गुरुवार शाम को वह घुमारवीं से बाइक पर घर के लिए जा रहा था। घर के पास गांव परनाल निवासी अमन धीमान (22) मिला।
इसके बाद अमन को लेकर घर की तीसरी मंजिल के एक कमरे में चला गया। कमरा में दोनों ने फायल पेपर से चिट्टा लिया। चिट्टा लेने के बाद अमन घर जाने के लिए उठा तो लड़खड़ाने लगा और दोबारा बिस्तर पर बैठ गया।
इसके बाद वह सो गया और खर्राटे लेना शुरू कर दिए। बीच-बीच में अमन को उठाता भी रहा। रात 11:00 बजे खर्राटे लेने की आवाज बंद हो गई। अमन कोई बातचीत नहीं कर रहा था। इसके बाद 108 एंबुलेंस से हरलोग अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सक मौजूद नहीं होने पर घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। घुमारवीं अस्पताल में चिकित्सक ने अमन धीमान को मृत घोषित किया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।
साथ ही मृतक के दोस्त पंकज ठाकुर का भी खून और पेशाब प्रिजर्व करवाया है। मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…