हिमाचल/बद्दी : अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक कई वाहनो को मारी टक्कर

“नालागढ़-बद्दी एनएच पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसा पेश आया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में आकर एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए और दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया”

बद्दी 16 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार भगता निवासी महावीर एन्क्लेव नई दिल्ली अपनी कार में बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रहे थे। लगभग दोपहर एक बजे जब वह आकाश अस्पताल से आगे अपनी लेन में सही दिशा में कार चला रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में जाकर सामने चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उसी दौरान ट्रक ने उनकी कार को भी जोरदार टक्कर मारी और उसे करीब 20 से 25 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने आगे बढ़ते हुए एक कार को भी टक्कर मारी, जो उसके झटके से एक स्कूटी से जा टकराई।

स्कूटी सवार सडक़ पर गिर पड़ा। कुछ ही क्षण बाद ट्रक की टक्कर से शिकायतकर्ता की कार भी सडक़ किनारे खड़ी एक थार से टकराकर नाले में जा गिरी और ट्रक भी वहीं पलट गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आकाश अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया, जबकि शिकायतकर्ता को भी हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ किनारे से हटवाया।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

2 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

7 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

7 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

7 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

8 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

8 hours ago