हिमाचल : मंडी में नशीले पदार्थ समेत 5 युवक गिरफ्तार

“हिमाचल प्रदेश में मंडी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। एसपी साक्षी वर्मा के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक गाड़ी (UP16 AX 2143) से 1 किलो 174 ग्राम चरस बरामद की”

मंडी 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश के दिव्यांश, हरियाणा के नकुल मित्तल, शिमला के अरनब चौहान, कुल्लू के सक्षम भारती और बिहार के रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस चरस की खेप के स्रोत और गंतव्य की जांच कर रही है।

हेरोइन समेत 2 युवक काबू

दूसरे मामले में पधर पुलिस ने एक गाड़ी (HP 73-5005) से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की। पधर तहसील के दो स्थानीय युवक सुदाम हुसैन और विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों की 2 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

12 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

17 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

17 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

17 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

18 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

18 hours ago