“चंबा जिले के सलूनी उपमंडल के किहार स्थित किलोड़ पंचायत में आसमानी बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना में 21 साल की एक लड़की भी घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। युवती की हालत अब स्थिर बताई जा रही है”
चम्बा 07 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यह घटना मंगलवार सुबह किलोड़ पंचायत के थतीधार स्थित अधवारी में हुई। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही थी। अधवारी वह स्थान है जहां स्थानीय लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए ले जाते हैं।
बिजली गिरने से जखराल गांव निवासी पवन पुत्र कन्हैया की 7 भेड़ें, 1 गाय और 1 बैल, तथा मुकेश कुमार निवासी जखराल के 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से समय लड़की को बिजली का झटका लगा
घटना के समय पवन कुमार की 21 साल की बेटी भारती राणा को भी बिजली का हल्का झटका लगा, जिससे उसकी एक बाजू सुन्न हो गई। दोनों परिवारों के सदस्य घटना के वक्त अपने मवेशियों के साथ अधवारी में ही मौजूद थे, हालांकि अन्य सभी सुरक्षित बताए गए हैं।
किलोड़ पंचायत प्रधान मंजू बाला ने घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की अपील की है।
प्रधान ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पंचायत या प्रशासन को देने का आग्रह भी किया है।
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…