Breaking News

Hayli Gubbi: जानिए ! गुब्बी का गुबार भारत के लिए कितना खतरनाक ?

“केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह इथोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने के बाद स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और फिलहाल उड़ानों को लेकर चिंता की बात नहीं है”

नई दिल्ली 25 / ११ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ज्वालामुखी से निकले राख के बादल पूर्व दिशा में बढ़ रहे हैं।

ऐसे में एटीसी, मौसम विभाग, विमान सेवा कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय विमानन एजेंसियों के साथ वह भी निर्बाध समन्वय सुनिश्चित कर रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने पायलटों के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है।

पोस्ट में कहा गया है कि पूरे देश में परिचालन में कोई बाधा नहीं आई है, हालांकि सावधानी बरतते हुए कुछ उड़ानों के मार्ग बदले गए हैं या उन्हें रद्द किया गया है। फिलहाल चिंता का कोई कारण नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

उल्लेखनीय है कि इथोपिया के उत्तरी इलाके में रविवार को हेली गुब्बी ज्वालामुखी 10 हजार साल से भी अधिक समय के बाद सक्रिय हो गया। उससे निकल रहे राख के बादल भारत की तरफ भी आए हैं।

पश्चिम एशिया के शहरों के लिए और उस इलाके से होकर गुजरने वाली कई उड़ानें इससे प्रभावित हुई हैं। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को सात और मंगलवार को छह उड़ानें रद्द करने की जानकारी दी है।

इनमें अमरका के न्यूयॉर्क और नेवार्क, दुबई, दोह और दम्मम जाने और वहां से आने वाली उड़ानें कल रद्द की गई थीं, जबकि आज घरेलू मार्गों पर चेन्नई-मुंबई, हैदराबाद-दिल्ली, मुंबई-हैदराबाद, हैदराबाद-मुंबई, मुंबई-कोलकाता और कोलकाता-मुंबई उड़ानें रद्द की गई हैं।

अकासा एयर ने एक बयान में बताया कि उसने 24 और 25 नवंबर की जेद्दा, कुवैत और अबु धाबी की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, हालांकि उसने कोई संख्या नहीं बतायी है। उसने प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड देने का वादा किया है।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइंस की सिर्फ दुबई की उड़ानों में देरी हो रही है, लेकिन कोई उड़ान रद्द नहीं हुई है। वहीं इंडिगो के प्रवक्ता ने रद्द उड़ानों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है।

इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार रात एक एडवाइजरी जारी कर विमान सेवा कंपनियों से सावधानी बरतते हुए अपने मार्गों और फ्लाइट प्लान में जरूरी बदलाव की अपील की थी।

उसने कहा था कि विमान सेवा कंपनियों को विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एडवाइजरी और प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए।

Santosh SETH

Recent Posts

झारग्राम सीट: जहाँ पीएम मोदी ने खाई झालमुरी, वहां BJP आगे

बंगाल चुनाव: जिस झारग्राम में पीएम मोदी ने खाई थी 'झालमुरी', वहां रुझानों में BJP…

40 seconds ago

बंगाल रुझानों पर ममता का दावा : सूर्यास्त तक TMC जीतेगी

बंगाल में BJP के प्रचंड बहुमत के रुझानों पर ममता बनर्जी का पहला बयान: 'ये…

10 minutes ago

बंगाल-असम में BJP को बहुमत, PM मोदी करेंगे कार्यकर्ताओ को संबोधित

बंगाल और असम के रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत: आज शाम पार्टी मुख्यालय में…

18 minutes ago

पश्चिम बंगाल : सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? यहां जान लीजिए बहुमत का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…

8 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज : वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सत्ता की चाबी किसके हाथ?…

8 hours ago

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस का विरोध बनाम भारत की रणनीतिक जरूरत

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस बता रही 'विनाश', रक्षा विशेषज्ञ बोले- चीन के चक्रव्यूह का अचूक…

8 hours ago